अ॰ भा॰ औदीच्य महासभा उज्जैन के अध्यक्ष श्री पटेल सत्य नारायण त्रिवेदी, के मार्ग दर्शन मेँ का एक प्रतिनिधि मण्डल ने गुजरात प्रांत की धार्मिक यात्रा पर।

अखिल भारतीय  औदीच्य ब्राह्मण महासभा के प्रतिनिधि मण्डल ने की गुजरात प्रांत की यात्रा।

उज्जैन - अखिल भारतीय औदीच्य ब्राह्मण महासभा उज्जैन ग्रामीण के अध्यक्ष श्री पटेल सत्य नारायण त्रिवेदी, के मार्ग दर्शन मेँ डॉ कैलाश नारायण व्यास उज्जैन, जगदीश उपाध्याय कंकरिया चिरा खान,  कैलाश चंद्र रावल तराना  भेरु लाल पण्ड्या, कुमार जवासीया, मदन लाल रावल बाडकुम्मेद, भारत सिंग शर्मा भूखी, लक्ष्मी नारायण उपाध्याय काकरिया चिरा खान, वासुदेव रावल उज्जैन, पंकज पटेल, आदि समाज जनों का एक प्रतिनिधि मण्डल ने नव रात्री पर्व पर गुजरात प्रांत की धार्मिक यात्रा पर सिद्धपुर औदीच्य ब्राह्मण समाज के आमंत्रण पर गया। 
लिंक- ओर अधिक फोटो देखें 
महासभा अध्यक्ष, एवं प्रदेश कार्य समीति सदस्य एवं मीडिया विभाग प्रमुख श्री वासुदेव रावल ने यात्रा के संबद्ध में जानकारी देते हुए बताया की गुजरात प्रांत की धार्मिक यात्रा वहाँ के औदीच्य बंधुओं के निमंत्रण पर की।
दिनांक 13 से 19 / 10/ 2013 तक की इस आठ दिवसीय यात्रा मेँ त्रिपुर सुंदरी माताजी(बांसवाड़ा), बढ़ा अंबाजी, गब्बर पर्वत माता, महागोरी माताजी (पालनपुर), चामुंडा माताजी(वरवाड़ा), अम्बा माताजी सिद्धपुर, सहत्र कला देवी सिद्धपुर, चामुंडा माता देथली पाटन, ऊमीयॉ माताजी उंझा, सर्व मंगल आश्रम सिद्धपुर, गोविंद राय जी माधव राय जी, बिन्दु सरोवर मातृ गया, रुद्र माल, गोपाल कृष्ण संस्कृत महाविध्यालय, पाँच स्वयं भू महादेव, अरवडेश्वर, ब्रहमण्डेश्वर, बालकेश्वर, वटेश्वर, सिद्धेश्वर,(सभी सिद्धपुर) कालिका माता पावागढ़, आदि धार्मिक एवं पौरणिक स्थानो के दर्शन किए। अंबाजी दाता( महगौरी जगाणा) चामुंडा माता वरवाडा, अम्बा माता (अम्बा वाडी सिद्धपुर),आदि के नवदुर्गा उत्सवों में यज्ञ हवन महा आरती महाप्रसादी में सम्मलित होकर पुण्य लाभ लिया। जगह जगह गुजराती बंधुओं औदीच्य समाज जनो, ओर सभी तहसील/ जिला प्रमुखों ने, मालवा प्रांत से धार्मिक यात्रा पर आए सभी औदीच्य बंधुओं का शाल, श्रीफल पुष्प माला आदि से स्वागत/ सम्मान किया। 
       इस अवसर पर जगाणा पालनपुर के कार्यक्रम में संसद सदस्य श्री हरी भाई चोधरी, दल्लू भाई देसाई, पद्मश्री पं जवाहर लाल जी रावल बांसवाड़ा, भानु भाई रावल, मोती भाई चोधरी, जयेश भाई दवे, शैलेश दवे,  मयंक रावल, हेतेश रावल, सरपंच वसंत देवे, उप सरपंच हरीश भाई, लक्ष्मी बेन चोधरी जिला पंचायत सदस्य उपस्थित थे।
सिद्धपुर में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री जयनारायन व्यास जी, सांसद दिलीप भाई पाण्ड्या, समाज प्रमुख अविनाश भाई ठक्कर, उप प्रमुख चेतन भाई पाध्या, अतुल भाई पाध्या, कोशिक भाई भट्ट, निरंजन भाई ठकार, रमेश भाई पाण्ड्या,योगेश ठाकुर, जयेश भाई, उपास्थित थे।

ग्राम वरवाड़ा मेहसाना में इस अवसर पर परम पूज्य दँडी स्वामी ब्रेजेश्वराश्रम जी महाराज ने समाज बंधुओं को आशीर्वचन दिये। सांसद श्री दिलीप भाई पण्ड्या जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए इस कार्यक्रम में देवेन्द्र भाई दवे सुरेश भाई दवे, अखिलेश भाई, अरविंद भाई शुक्ल, मनोहर भाई शुक्ल, आदि कई अन्य औदीच्य बंधुओं ने सभी का स्वागत एवं सम्मान किया। 
========================================================================
आपको कोई जानकारी पसंद आती है, ऑर आप उसे अपने मित्रो को शेयर करना/ बताना चाहते है, तो आप फेस-बुक/ ट्विटर/ई मेल आदि, जिनके आइकान नीचे बने हें, को क्लिक कर शेयर कर दें। समाज हित में प्रकाशित।